मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भोपतपुर गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से दो मड़ई में अचानक आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में मड़ई में बंधे तीन पशुओं की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, हादसे में पीड़ित का लगभग एक लाख रुपए से ऊपर का बड़ा नुकसान हो गया है।