मेला मैदान पर चल रहे स्व.अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को दूसरा मैच आसाम और नेपाल की टीम के बीच खेला गया।।रोमांचक मुकाबले में आसाम की टीम ने नेपाल की टीम को 3-1 से हराया। आसाम टीम के खिलाड़ी रब्बा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को पहले हाफ में एक गोल कर 1-0 से बढ़त दिलाई। उसके कुछ देर बाद ही नेपाल की टीम की तरफ से खिलाड़ी करन ने एक गोल मारकर अपनी टीम को 1-1 के बराबरी पर ला खड़ा कर दिया।आसाम टीम की ओर से रब्बा ने एक और गोल मारकर अपनी टीम को 2-1 आगे कर दिया।फिर कुछ देर बाद आसाम टीम के खिलाड़ी सोनम ने पेनाल्टी के जरिए गोल मारकर अपनी टीम को 3-1 आगे कर दिया।