फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों के बीच से बह रहा नाली का पानी, सड़क भी बदहाल, नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाजी; VIDEO

फतहपुर मंडाव ब्लॉक के दुबारी ग्राम पंचायत के टमठा पुरवा के ग्रामीणों ने जलनिकासी और सुगम रास्ता बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि टमठा हाता से टमठा बंधा तक जाने वाला रास्ता कई साल से बदहाल है। नाली नहीं बनने से दो घरों के बीच से पानी बह रहा है, जिससे घरों की नींव खराब हो रही है। दीवार ढहने से बड़े हादसे का डर है। प्रदर्शन कर रहे रिंकू देवी, लालमुनी, करिश्मा, राबणी, अमरावती, ममता, मुलायम, कृष्णकांत, सर्वेश, अरविंद, शुभम, पुरूषोत्तम, सूर्यभान, रामाज्ञा आदि ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता पहले से ही संकरा है, ऐसे में नाली के अभाव में बहते पानी ने स्थिति और भयावह कर दी है। कई बार ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन इस गहरे गड्ढे में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। जिसके चलते घंटों तक आवागमन बाधित हो जाता है। इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। वर्तमान में संचारी रोग अभियान चल रहा है, वो भी हवा हवाई साबित हो रहा है। इस गंदगी की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि इस संबंध में प्रार्थनापत्र नहीं मिला था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें