फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार के लिए जिला अस्पताल को मिला कायाकल्प अवॉर्ड, VIDEO

जिला चिकित्सालय को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार के लिए कायाकल्प अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के अवसर पर वृहस्पतिवार को चिकित्सालय के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चिकित्सालय के सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पण, उत्कृष्ट सेवा और टीम भावना के लिए पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएमएस डा. धनंजय कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार पूरे चिकित्सालय परिवार की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया। समारोह के अंत में सभी ने एकजुट होकर अस्पताल की स्वच्छता, पारदर्शिता और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का संचालन क्वालिटी टीम के सदस्य राम प्रवेश यादव ने किया। इस अवसर पर डा. एसपी नारायण, डा. शैलेश, डा. अनिल कुमार, उर्मिला देवी, मनोज सिंह, जितेंद्र तिवारी सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। स यह सम्मान न केवल चिकित्सालय के लिए बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें