फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, मृतकों का आंकड़ा जारी करने की मांग

मौनी अमावस्या पर हादसे की निंदा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बुनकर कॉलोनी से कलेक्ट्रेट कर पैदल मार्च किया। मृतकों की सूची जारी करने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि सरकार प्रयागराज में हुए हादसे में मृतकों के आंकड़ों को छुपा रही है। मऊ शहर में स्वकर व्यवस्था लागू कर सरकार गरीब जनता से टैक्स वसूल रही है, जिससे उनके ऊपर दोहरा मार पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी स्वकर प्रणाली का घोर विरोध करेगी और कांग्रेस कार्यकर्ता इसकी लड़ाई सड़क पर लड़ने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें