फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है शिक्षा का व्यवसायीकरण, VIDEO

हिंदू जागरण समिति के प्रांत मंत्री अमित वर्मा के नेतृत्व में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण और निजी स्कूलों के मनमानी के खिलाफ बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी किया। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा का व्यवसायीकरण देश की लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। आज शिक्षा सेवा की जगह व्यापार बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों द्वारा प्रतिवर्ष मनमाने ढंग से फीस बढ़ाई जा रही है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और जरुरतमंद परिवार के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लगातार वंचित होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में निम्न, मध्यम वर्ग के परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना बेहद कठिन हो गया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष छात्र और छात्राओं के पाठ्यक्रम और पुस्तकों को बिना ठोस कारण के बदल दिए जा रहे है। इस अवसर पर योगेंद्र प्रजापति, गुलशन राजभर, विजय रंजन सिंह, रामाशीष यादव, अनुराग बर्नवाल, रवि शंकर साहू, वीरेंद्र पासवान, सुधीर राजभर, संदीप राजभर, सोनू खरवार, गोलू सोनकर, कृष्णा गोड़, अंकित प्रजापति, राज श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें