फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मऊ में संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन

मऊ जिले के खुरहट बाजार में शनिवार को श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वाधान में संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ में अजय मिश्र ,आशीष सिंह ,अरुण वर्मा , डॉ. रामगोपाल गुप्त, रवि प्रकाश बरनवाल ,धनंजय वर्मा ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। जिसके बाद समिति के अखिलेश यादव ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया।अंत में आरती के साथ भोग और प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं समिति के प्रमुख चन्द्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि सुंदरकांड पाठ एक साधना और महायज्ञ है। सुंदरकांड पाठ मात्र संगीत नहीं बल्कि जीवन में उतारने और श्री हनुमान जी महाराज के चरित्रों का अनुकरण करना है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमत कृपा सेवा समिति सुंदरकांड पाठ परिवार अपने सुकृत्यों से जनपद ही नहीं देश प्रदेश के पटल पर अमिट छाप छोड़ रहा है। जो पूरे परिवार के लिए सौभाग्य का विषय है ।इस अवसर पर समिति प्रमुख ने फाउंडर सदस्य राम प्यारे गुप्ता, एस लाल गुप्ता , अजय गुप्ता ,अशोक यादव, विकास विश्वकर्मा ,दीपक विश्वकर्मा, आशीष प्रजापति, अजित वर्मा ,रामजी गुप्ता, चुन्नी लाल, तरुण सिंह, मोती लाल विश्वकर्मा, अमर सिंह कुशवाहा, सत्यजीत राय, ध्रुव नारायण गुप्ता ,प्रमोद शर्मा ,ठाकुर प्रसाद शर्मा ,संजय वर्मा ,रामभवन शर्मा, सुशील जायसवाल ,जर्नादन गुप्ता, अनिल शर्मा ,उमेश चंद पांडेय,विजय कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें