मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के परदहा में स्थित एक कॉलेज के दो पक्षों के बीच प्रबंधकीय कमेटी में वर्चस्व को लेकर सोमवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। जहां एक पक्ष द्वारा कब्जा लेने के दौरान गोली चल गई। जिसकी जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को हिरासत में लेने के साथ बिना नंबर की दो गाड़ियों को सीज कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर एक पक्ष से शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी के पैरवी करने से मामला हाई वोल्टेज रहा।