फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में गृहमंत्री के बयान के विरोध, बसपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

गृह मंत्री के बयान के विरोध में कलेक्ट्रेट पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया ।इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान बसपा जिला अध्यक्ष राज विजय ने कहा कि जिस प्रकार से डॉ भीमराव आंबेडकर को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जो बयान दिया है वह काफी निन्दनीय है। आज पूरा देश बाबा साहब के बने संविधान पर चल रहा है ऐसे में गृह मंत्री को कोई हक नहीं कि वह किसी भी तरह का बयान बाबा साहब पर दें। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद सालिम अंसारी, नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय सहित अन्य कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें