फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबारी में अनमोल अल्ट्रासाउंड केंद्र सीज, अवैध संचालन का था आरोप; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 07 Aug 2026 10:31 PM IST

मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को अनमोल अल्ट्रासाउंड केंद्र को सीज कर दिया। यह कार्रवाई फतेहपुर मंडाव के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार पांडे के नेतृत्व में की गई। केंद्र का संचालन अवैध रूप से किए जाने का आरोप है।अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार पांडे ने बताया कि छापेमारी के दौरान केंद्र का संचालक मौके पर अनुपस्थित मिला। जांच में सामने आया कि अल्ट्रासाउंड केंद्र बिना अनुमति के चल रहा था। इसके संचालन से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। विभाग ने इसके बाद केंद्र को सीज करने का निर्णय लिया। पांडे ने कहा कि मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में एचआईओ दिनेश यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी और कमलेश गौड़ सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें