मऊ नगर के पुरानी तहसील से रोडवेज की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के लोगों ने जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच हो। दोषियों पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई कर नाले की सफाई व जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने करने की मांग किया। कहा कि निर्माण कार्य बिना मानक सफाई प्रक्रिया के किया जा रहा है सीमेंट व अन्य सामग्री की मात्रा कम मिलाई जा रही है। नाले का पानी ऊपर से बह रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है