स्वतंत्रता दिवस पर नगर के जीवन राम छात्रावास मैदान से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में 501 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका समापन नगर के मिर्जाहादीपुरा चौक पर हुआ। जहां पर विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी ने आयोजित सभा को संबोधित किया। तिरंगा यात्रा जीवन राम छात्रावास के मैदान से शुरू होकर बाल निकेतन, सिंधी कॉलोनी, रौजा, सदर चौक, घास बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद होते हुए मिर्जाहादीपुरा चौक पर पहुंची। तिरंगा यात्रा में शहर के विभिन्न स्कूलों और अन्य संस्थाओं के साथ साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। तिरंगा यात्रा के समापन पर अयोजित सभा को संबोधित करते हुए गोरखपुर प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि आज आजादी का दिन है। सभी ने तिरंगा यात्रा निकालकर अपने वीर सपूतों को याद किया। इस दौरान शशिकांत मंगलम, अमन गोंड, ज्ञानप्रकाश, विशाल जायसवाल, अनन्या शर्मा, प्रज्ञा मिश्रा, अंजलि सिंह, स्नेहा अग्रवाल, महक पांडेय उपस्थित रहे।