फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ रोडवेज परिसर में बिना ड्राइवर के दौड़ी बस, बाल-बाल बचे लोग

Fri, 28 Oct 2022 07:13 PM IST
अम्बुज यादव अमर उजाला.कॉम

छठ पूजा की तैयारी काफी तेजी से चल रही है। आज से छठ पूजा की शुरूआत हो गई है। इस दौरान लोगों की भीड़ रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर दिखाई दे रही है। ऐसे में मऊ से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जो काफी डराने वाली है। दरअसल मऊ रोडवेज परिसर में बिना ड्राइवर के ही बस दौड़ने लगी। हालांकि इस दौरान कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई है। आपको बता दे कि बस को स्टार्ट करके चालक और परिचालक खड़े थे कि अचानक बस आगे चल दी, बस बिना ड्राइवर के चलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल कुछ दूर जाने के बाद बस एक मिठाई की दुकान में घुस गई जहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें