फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर युवक-युवती ने खाया विषाक्त, अस्पताल में इलाज के दाैरान तोड़ा दम

मथुरा जंक्शन के गेट नंबर दो के बाहर टीन शेड के नीचे बैठे युवक और युवती ने विषाक्त का सेवन कर लिया। दोनों बेहोश हो गए। एंबुलेंस चालक ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज के दाैरान दोनों ने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि युवक और युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई है। युवक से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम शाहजहांपुर निवासी मुनेंद्र है। पुलिस ने युवक के पिता को सूचना दे दी है। पुलिस युवती के परिजन की जानकारी करने में जुटी है। युवक के पिता रामप्रकाश को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें