मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 117 पर आगरा से नोएडा की तरफ गिट्टी लेकर जा रहे कैंटर का टायर फट गया। कैंटर अनियंत्रित हुआ जिसकी वजह से पीछे से आ रही एक डबल डेकर बस और एक कार टकरा गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।