मथुरा के साैंख में भारी बारिश के चलते लुहार बाजार में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को कस्बा में भारी बारिश के चलते लुहार बाजार में पानी भर गया। जिससे व्यापारियों ने दुकानें तक नहीं खोलीं। इसके चलते बाजार पूरी तरह से बंद रहा। बारिश के चलते बच्चों को आने जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता। लुहार बाजार के लोग घरों में बंद रहे। घरों के दरवाजों से बाहर का नजारा देखते रहे। इस दौरान कटरा गली, पुन्ना थोक, पथवारी गली में भी जलभराव हो गया। स्थानीय निवासी राजेश अग्रवाल का कहना है कि बारिश के चलते बच्चों को परेशानी होती है। बाजार में दुकानें बंद है। जलभराव से आवागमन प्रभावित है। चेयरमैन योगेश लंबरदार ने बताया कि पानी निकासी के लिए पंप सेट लगा रखा है। पंप सेट को चालू करा दिया है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।