फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जलभराव की समस्या का समाधान, पीडब्ल्यूडी ने जाजन पट्टी मार्ग पर डलवाई पुलिया

मथुरा के साैंख में सौंख में विगत दिनों से मगोर्रा में हो रहे जलभराव की समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने जाजन पट्टी मार्ग पर पुलिया डलवाई। ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जलभराव की समस्या को लेकर दो दिन पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा था। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या का समाधान करने की मांग की थी। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के आदेश पर शनिवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की टीम मगोर्रा पहुंची। अधिकारियों ने जाजन पट्टी मगोर्रा मार्ग पर सड़क को काटकर पुलिया डाली। इससे पानी निकासी होने लगा। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर सड़क मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर पुलिया डाली है। जिससे पानी की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें