फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नोटिस की सुनवाई के लिए पहुंचे मतदाता, मायके पक्ष के अभिलेख नहीं दिखा पाने से मायूस लाैटी महिलाएं

मथुरा के कोसीकलां में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग न होने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को गांधी चिकित्सालय परिसर में लगाए गए शिविर में डिप्टी कलेक्टर अखिलेश कुमार ने नोटिसों पर सुनवाई की। इस दौरान मायके पक्ष के अभिलेख न दे पाने से महिलाएं परेशान रहीं। वहीं, कई लोग दो जिलों में वोट निकलने के कारण परेशान रहे। जिन मतदाताओं ने अभिलेख उपलब्ध कराए, उनकी समस्या दूर हो गई। छाता विधानसभा क्षेत्र के कोसीकलां नगर पालिका परिसर, ब्लॉक और बीआरसी आदि निर्धारित स्थानों पर एसआईआर के तहत भेजे गए नोटिसों की सुनवाई हुई। अधिकारियों ने मतदाताओं की तरफ से पेश किए गए अभिलेख देखे और उनकी बात सुनी। चरणबद्ध तरीके से बूथ वार मतदाता बुलाए गए थे। कुछ मतदाता तो अभिलेख उपलब्ध कराने के साथ ही 2003 की सूची में अपने माता-पिता के नाम और पहचान साबित करने में सफल रहे। वहीं, कुछ अभिलेख न होने के कारण मायूस ही नजर आए। सबसे अधिक परेशानी ऐसी महिलाओं को हुई, जिनकी शादी होने के बाद उनका वोट ससुराल में बना है। ऐसे में उन्हें अपने मायके का ब्योरा और अभिलेख उपलब्ध कराने पड़ रहे हैं। इससे वह परेशान हो रही हैं। वहीं, दो जगह वोट निकलने या गणना प्रपत्र अधूरे भरने वाले लोग भी अपना जवाब देने पहुंचे। प्रत्येक अधिकारी ने करीब 150 मतदाताओं को सुना और उनकी समस्या का निराकरण कराया। अभिलेखों के अभाव में अधिकारी भी कुछ नहीं कर पाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें