तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में पुष्टिमार्ग के संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। शनिवार को शृंगार सप्तमी के अवसर पर ठाकुर राजाधिराज का मनमोहक शृंगार हुआ। इस आयोजन के लिए दिल्ली से फूल मंगवाए गए। विभिन्न फ़ूलों से मंदिर को सजाया गया। इसकी शोभा का वर्णन नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम में मंदिर के गोस्वामी डॉक्टर वागिश कुमार जी महाराज मंदिर के पुजारी, अधिकारी और समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। भक्तों ने दर्शन लाभ लिया। जानकारी विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने दी।