फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी गिरिराजजी की परिक्रमा, बोले- किसानों के हित में अमेरिका से ट्रेड डील

अरुन पाराशर Updated Mon, 09 Feb 2026 04:58 PM IST

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मथुरा के गोवर्धन पहुंचे। परिवार के साथ गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। परिक्रमा से पूर्व मीडिया से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गिरिराज महाराज के दर्शन कर उन्हें अत्यंत शांति और प्रसन्नता की अनुभूति हुई है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों पर भी बात की। उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच हुई हालिया डील को किसानों के हित में बताया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह समझौता भारतीय किसानों के लिए नए अवसर लेकर आएगा और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें