फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में गेहूं क्रय केंद्रों पर अनियमितता मिलने पर गिरी गाज, एसडीएम ने की दो प्रभारियों के निलंबन की संस्तुति

मथुरा के गोवर्धन की अनाज मंडी में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का शुक्रवार को एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। केंद्रों पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों नीरज कुमार, महावीर, नवीन चौधरी और रिंकू कुमार से खरीद प्रक्रिया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस बीच दो केंद्रों पर अनियमितताएं और लापरवाही सामने आई। किसानों ने भी खरीद में देरी और अव्यवस्था की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी नीरज कुमार और महावीर के निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। एसडीएम ने निर्देश दिए कि गेहूं खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें