मथुरा के बलदेव में पुराने बस स्टैंड से हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली। इसमें भारत माता की जयकारे गूंज उठे। शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चौ. निहाल सिंह आर्य, संयोजक सुदीप बंसल, ईओ संजय कुमार ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली में 30 मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। रैली नगर परिक्रमा करते हुए निकली, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोयल, मनीषा पाराशर, चेतन उपाध्याय आदि माैजूद रहे।