मथुरा के चौमुहां के थाना जैंत क्षेत्र के गांव राल में एक पेड़ युवक के ऊपर गिर गया। जिससे युवक घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। जानकारी अनुसार छटीकरा निवासी सौरभ पुत्र मानसिंह की थाना जैंत क्षेत्र के गांव राल में पान मसाला की दुकान है। वह सोमवार रात्रि करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर लौट रहा था कि अचानक से कंजी का पेड़ उसके ऊपर जा गिरा। जिससे उसके काफी चोट आई। राहगीरों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल भर्ती कराया।