मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव अरुआ में बारिश के कारण दीवार और टीनशेड भरभरा कर गिर गई। इसमें छोटे बच्चे सहित नौ लग दब गए। ग्रामीणों की मदद से दबे लोगों को बाहर निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट पर भर्ती कराया, जिसमें दो बच्चों की हालत नाज़ुक बनी हुई है। अरुआ निवासी भूरा ने बताया कि उनके घर के बाहर बारिश के कारण पानी भर गया था। इसके चलते घर की दीवार और टीनशेड गिर गए। इसमें भूरा, राधा, प्राची (9), भूरी (6), चिराग (4), गीता, अजय, पूजा, वैष्णवी (3) घायल हो गए। सभी का इलाज सीएचसी मांट पर चल रहा है।