अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी यानि छह दिसंबर को सामाजिक संगठनों शौर्य दिवस मनाने की घोषणा के बाद मथुरा में पुलिस अलर्ट है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज पर पूरे क्षेत्र में पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच नमाजी ईदगाह पहुंचे। शनिवार को भी ड्रोन व पुलिस बल चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगे।