वृंदावन। पुलिस ने बुधवार देर रात धौरेरा के जंगल में मुठभेड़ में तीन लुटेरोें को गिरफ्तार किया है। राह चलते श्रद्धालुओं से पर्स छीनने वाले तीनों शातिरों के पैर में मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। इनके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा, दो मोबाइल एवं नकदी बरामद की है।