मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन रोड पर चारबाग कॉलोनी स्थित गत्ता फैक्ट्री में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। घटना 11 दिसंबर की रात की है। चोरों ने दो गत्ता फैक्टरी में चोरी करने की कोशिश की। एक फैक्टरी में चोरी की घटना को अंजाम देने में चोर सफल हो गए। फैक्टरी मालिक तरुण उपाध्याय ने बताया कि चोर फैक्टरी से 50 हजार रुपये का माल ले गए। साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए।