मथुरा के शहर कोतवाली की चंदा कॉलोनी में शुक्रवार की शाम को ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर विभिन्न अस्पताल पहुंची। यहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। सिलिंडर में धमाके से दहशत फैल गई। क्षेत्रीय लोग घरों से बाहर निकल आए।