फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दाऊजी का हुरंगा में महारास कर रहीं हुरियारिनें, लोकगीतों पर झूम रहे श्रद्धालु

तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में मंगलवार को ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा मनाया जा रहा है। हुरंगा पर हुरियारिनें नृत्य महारास कर रही हैं। इसे देखने को लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है। बैंड-बाजे की धुन पर होली रसिया गीतों का गायन किया जा रहा है। नृत्य महारास चल रहा है। सैकड़ों महिलाएं परंपरागत पोशाक लहंगा, फरिया, स्वर्ण आभूषण पहनकर गायन के साथ नृत्य कर रही हैं। वहीं श्रद्धालु होली की मस्ती में मस्त होकर आनंदित हो रहें हैं। श्रीकृष्ण-बलराम, राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। इन्हें देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता चरम पर है। पूरा मंदिर साक्षात देवलोक जैसा दिखाई दे रहा है। यहां का नजारा देखने लायक है। प्रत्येक महिला पूरी तैयारी के साथ हुरंगा की महारास में चुनौती दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें