फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दाऊजी का हुरंगा में गोपों के नंगे बदन पर बरसे प्रेम पगे कोड़े... तो लगे थिरकने

तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में मंगलवार को ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा मनाया गया। हुरंगा पर हुरियारिनें नृत्य महारास किया। इसे देखने को लोगों का जनसैलाब उमड़ा। बैंड-बाजे की धुन पर होली रसिया गीतों का गायन किया गया। नृत्य महारास चला। सैकड़ों महिलाएं परंपरागत पोशाक लहंगा, फरिया, स्वर्ण आभूषण पहनकर गायन के साथ नृत्य किया। श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा देखने को भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। हुरियारिनों ने हुरियारों के नंगे बदन पर तड़ातड़ कोड़ों की मार लगाई। हुरंगा के नायक शेषावतार श्री दाऊजी महाराज रहे। हुरंगा में पुरुषों के गोप समूह को महिलाओं की गोपिका स्वरूपों द्वारा प्रेम से भीगे कोड़ों की मार लगाई गई। कपड़े फाड़कर नंगे बदन पर कोड़े पड़े तो दृश्य देखकर दर्शक आनंदित हो उठे। हुरंगा 12 बजे शुरू हुआ। जो दोपहर 1.15 बजे सम्पन्न हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें