मथुरा के चौमुहां के थाना जैंत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर कोहरे के कारण करीब आधा दर्जन वाहन टकरा गए। गनीमत ये रही कि कोई जनहांनि नहीं हुई। वाहनों के टकराने के कारण हाईवे पर आधा घंटा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हाईवे से हटाया।