फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में किया गया तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन

अरुन पाराशर Updated Sun, 10 Aug 2025 06:19 PM IST

मथुरा के राधारानी कुंड में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तैराकी की प्रतियोगिता का आयोजन दिनेश कुमार मिश्रा, सुंदर मिश्रा द्वारा कराया गया। राधारानी सब्जी मंडी वाले घाट से प्रारंभ होकर संगम घाट से दोबारा सब्जी मंडी घाट तक तैराकी प्रतियोगिता में युवाओं ने भाग लिया। शुभारंभ गोवर्धन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, राधाकुंड नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश गौड़ ने झंडी दिखाकर तैराकी की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं को रवाना किया। सभासद भोला दुबे, हरिकांत शर्मा द्वारा तैराकी प्रतियोगिता का संचालन किया गया। उन्होंने बताया प्रतियोगिता में राधाकुंड सहित एवं आसपास के क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें