फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा के चौमुहां में दो पक्षों में पथराव, कई घायल; 7 नामजदों के खिलाफ FIR

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Dec 2025 11:57 AM IST

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत अहिल्यागंज में रास्ता निकलने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें एक पक्ष से कई लोग घायल हो गए। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों तरफ से ईंट पत्थर फिकते नजर आ रहे हैं। वहीं एक व्यक्ति गंभीर घायल नजर आ रहा है । मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। अहिल्यागंज में राकेश की निर्वाड की फैक्टरी है। इस दौरान उनका सामान उतर रहा था। रास्ता बंद था। पीड़ित मनोज ने रास्ता निकलने को लेकर आपत्ति जताई। इस दोनों तरफ से कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। घटना में पीड़ित मनोज ने राकेश, रितेश, काली, बंटी, रोहताश, बैटूवाला व छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें