फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, जमकर हुआ पथराव; कार में की तोड़फोड़

मथुरा के थाना मांट के गांव पिपरौली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसको लेकर जमकर लाठी डंडे चले। छतों से पथराव हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लाठी डंडे से गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। गांव पिपरौली निवासी योगेश कुमार ने थाना मांट में शिकायत की है वह खेत से जब घर वापस आ रहा था तो नामजद लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। अधमरा छोड़कर मौके से भाग गए। मारपीट के बाद छत से पथराव करने और लाठी डंडों से गाड़ी के शीशे तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें