फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर में उड़ने लगा गुलाल...भक्तों ने जमकर खेली होली

श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के मंदिरों में वसंतोत्सव की धूम मची हुई है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य को कपोलों पर गुलचप्पे का शृंगार किया गया। सेवायत गोस्वामी ने ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल आरती के बाद भक्तों पर बरसाया। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी पर होली का शुभारंभ हो गया। सेवायत गोस्वामियों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का वसंती पोशाक व अलंकारों से शृंगार किया गया। भगवान के कपोलों (गालों) पर लाल गुलाल व कुमकुम लगाई गई। सरसों के फूलों की गुथी हुई माला (गुंजा) चढाई गई। केसरिया छेना की खीर, अधौटा दूध, मोहनभोग, बादाम, मूंग दाल और सूजी के हलुआ का भोग लगाया गया। ठाकुरजी के समक्ष गोस्वामी होली के पदों का गायन करते रहे। इसके साथ ही ब्रज में रंगीली होली की शुरुआत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें