मथुरा के बलदेव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण उत्सव माह के दौरान विशेष टीकाकरण अभियान चलाया। बलदेव ब्लॉक में ग्राम पटलौनी, अवैरनी, नेरा, नगला राय सिंह, नगला पतिराम, गढ़सौली व बरौली में अभियान चलाया। टीम ने लोगों को टीकाकरण के लाभ बताए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया ऐसे ग्राम चिह्नित किए गए थे, जो टीकाकरण को मना करते थे। संपर्क कर टीकाकरण के फायदों की जानकारी दी। सीएचसी बलदेव चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि जो भ्रांति के कारण टीकाकरण नहीं कराते हैं, उनका टीकाकरण किया गया। शत प्रतिशत टीकाकरण हो गया। सहयोगी संस्था यूनिसेफ व जेएसआई का सहयोग रहा। यूनिसेफ से डीएमसी पूनम यादव, संजय यादव, राजेश कुमार, विवेक सारस्वत, कुलदीप सारस्वत, अजय कुमार, उम्मेद सिंह आदि माैजूद रहे।