फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 14 दिसंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग

अरुन पाराशर Updated Tue, 09 Dec 2025 07:40 PM IST

शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रदेश में 14 दिसंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को कस्बा फरह स्थित ब्लॉक पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रामवीर सिंह ने की। बैठक में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भाग लिया। डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि 'दो बूंद जिंदगी की' के संदेश के साथ यह अभियान एक बार फिर प्रदेश में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर तथा सार्वजनिक स्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों व निर्धारित बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। बैठक में सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां विस्तार से समझाई गईं। क्षेत्रों का विभाजन कर प्रत्येक टीम को माइक्रोप्लान के अनुरूप घर-घर सर्वेक्षण, बूथ प्रबंधन व फॉलो-अप की जिम्मेदारी दी गई। अधीक्षक ने निर्देश दिया कि अभियान के दौरान विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाए, जहां पिछली बार खुराक छूटने के मामले सामने आए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें