धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का विश्राम 14 नवंबर को छाता में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गुप्ता रेजिडेंसी पर होगा। इसे लेकर एसपी देहात ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने गुप्ता रेजिडेंसी जायजा लेते हुए भोजन व्यवस्था के लिए खुदी गई भट्टियों, पर्याप्त ईंधन, जल, विश्राम आदि व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने कहा कि जो व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं है, जल्दी पूर्ण की जाए। कही भी किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे।