फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर मथुरा पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन, प्रदेश सरकार पर बरसे

अरुन पाराशर Updated Sat, 12 Jul 2025 08:54 PM IST

मथुरा के चौमुहां में सपा सांसद रामजीलाल सुमन शनिवार दोपहर थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया पहुंचे। एक सप्ताह पूर्व क्षतिग्रस्त हुई आंबेडकर प्रतिमा का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। सरकार को दलित विरोधी सरकार बताया। थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। इसमें आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन भी भरतिया पहुंचे। सांसद ने लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस से प्रतिमा लगने का समय पूछा। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अपराधियों की सरकार है। इसमें आम आदमी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि उत्तर प्रदेश की सरकार सबसे खराब सरकार है। मैं नहीं समझता कि इससे ज्यादा सही मूल्यांकन किसी भी सरकार को नापने का दूसरा हो सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें