छाता। छाता चीनी मिल पर चल रहे अनशन स्थल पर आज सुबह पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है, जिससे स्थानीय स्तर पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीती रात आंदोलनकारी दीपक शर्मा ने फेसबुक लाइव के दौरान आशंका जताई थी कि उन्हें कभी भी वहां से हटाया जा सकता है। लाइव वीडियो में कुछ लोगों को उनकी ओर बढ़ते और पुलिस बल की मौजूदगी स्पष्ट रूप से देखी गई थी, जिसके कुछ ही देर बाद प्रसारण अचानक बंद हो गया। अब सुबह अचानक वहां किसी के मौजूद न मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई पर स्थिति स्पष्ट होना आवश्यक है।