फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदोत्सव की धूम, कान्हा के जन्म की खुशी में लुटाए गए उपहार

भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव के बाद ब्रजभूमि में नंदोत्सव की धूम मची हुई है। रविवार को वृंदावन के मंदिरों में भक्तों ने नंदोत्सव मनाया। यशोदानंदन के धरा अवतरण पर ब्रज में चहुंओर आनंद उमंग छाया हुआ है। मंदिर देवालयों के साथ धार्मिक नगरी के जर्रे जर्रे से नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के उद्घोष सुनाई दे रहे हैं। वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के बाद भक्तों को सेवायत गोस्वामी द्वारा फल, मिष्ठान,खिलौने ,वस्त्र उपहार स्वरूप लुटाए गए। इसी क्रम में ज्ञान गुदड़ी स्थित प्राचीन कांच का मंदिर में नंदोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर सेवायत हरि लाडली किशोर गोस्वामी द्वारा भक्तों को खूब उपहार लुटाए। युवाओं की टोली नंदोत्सव में जमकर थिरकती नजर आई। कुंजगली स्थित दाऊजी नंदभवन में नंदोत्सव का उल्लास चरम पर दिखाई दिया। सेवाधिकारी बृजेश शर्मा गली वाले और उमेश शर्मा गली वाले ने भक्तों को विविध उपहार वितरित किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें