फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टीएमसी नेता ने श्रीराम पर दिया बयान, भड़क उठे साधु-संत; कर दिया ये एलान

वृंदावन में धर्म रक्षा संघ की एक बैठक महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वर दास जी महाराज की अध्यक्षता में मोर कुटी परिक्रमा मार्ग में आयोजित की गई। बैठक में टीएमसी के विधायक मदन मोइत्रा के द्वारा भगवान श्रीराम को मुसलमान बताए जाने पर साधु-संतों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। महंत परमेश्वर दास कहा कि टीएमसी नेता मदन मोइत्रा के डीएनए की जांच होनी चाहिए। उन्होंने मदन मोइत्रा की जीभ काट कर लाने वाले को एक करोड़ रुपया इनाम देने की घोषणा की। धर्म रक्षा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के इशारे पर मुस्लिम वोट पाने के लिए टीएमसी के नेता अनर्गल बयानबाजी कर हिंदुओं का और सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। सरकार को वहां अति शीघ्र राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। इस अवसर पर आचार्य बद्रीश महाराज, परमेश्वर दास त्यागी महाराज, स्वामी कृष्णानंद महाराज, हरिओम जी पायलट बाबा, श्रीदास प्रजापति, अमरेश पुंडीर, अजय शर्मा, स्वामी देवानंद महाराज आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें