फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चार दिन बाद काम पर लाैटे सफाई कर्मचारी, चेयरमैन ने मानी मांगें; अब कार्य दिवस के अनुसार मिलेगा वेतन

अरुन पाराशर Updated Sun, 13 Jul 2025 11:01 AM IST

मथुरा के सौंख में आदर्श नगर पंचायत के ठेका सफाई कर्मियों की चार दिन से चली आ रही हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई। नगर पंचायत के चेयरमैन योगेश लंबरदार ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों को कार्य दिवस के अनुसार वेतन दिया जाएगा और अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस पर सफाई कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने के लिए राजी हो गए। कस्बा की नगर पंचायत के ठेका सफाई कमर्चारी पिछले चार दिनों से अपनी वेतन समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। इससे कस्बा की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी। रविवार को ठेका कर्मचारी की हड़ताल को लेकर चेयरमैन योगेश लंबरदार, कार्यालय लिपिक हरेंद्रसिंह व सफाई नायक योगेश कुमार बाल्मीक बगीची पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। चेयरमैन के आश्वासन पर सभी ठेका कर्मचारी राजी हो गए। हड़ताल को समाप्त कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें