फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने परखम पहुंचे सीएम योगी

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में हिस्सा लिया। इसके साथ ही मथुरा में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। परिषद की सातवीं बोर्ड बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष हैं। परिषद का कार्यालय बनने के बाद यह दूसरी बोर्ड बैठक है। पिछले साल कार्यालय उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां छठवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक खत्म होने के बाद सीएम यहां से निकलकर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। वहां पूजा करने के बाद सीएम, संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने परखम पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें