फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भरभराकर गिरी मकान की छत...मलबे में दब गया परिवार, एक की माैत और चार घायल

मथुरा के सौंख में मकान में लगी गाटर अचानक गिर गई। हादसे में 11 वर्षीय किशोर की दबकर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को भरतपुर से जयपुर के लिए रेफर किया गया है। थाना मगोर्रा के गांव नगला देविया निवासी रामरति देवी सोमवार की सुबह करीब 6 बजे घर मे बैठकर अपने बेटा नेकराम से बातचीत कर रहीं थीं। पुत्रवधू बबीता देवी, पौत्र अर्जुन, पौत्री शशि चारपाइयों पर सो रहे थे। तभी मकान में लगी जर्जर गाटर और करीब सात पत्थर भराभर नीचे गिर गए। परिजन पत्थर और गाटर के नीचे दब गए। पड़ोसियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए और महिला और बच्चों को निकाला। घटना में 11 वर्षीय किशोर अर्जुन की मौके पर मौत हो गई, जबकि बबीता देवी, नेकराम, रामरति देवी, शशि बुरी तरह से घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें