तीर्थनगरी मथुरा के राधाकुंड में सावन मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों को अद्भुत तरीके से सजाया गया। विशेष लाइटिंग के माध्मय से तरह-तरह की सजावट की गई। इसे देखकर श्रद्धालुओं का मन प्रफुल्लित हो उठा। सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। इसी कड़ी में श्री धाम राधाकुंड स्थित कुंडेश्वर महादेव मंदिर को भी विशेष लाइटिंग से सजाया गया। विभिन्न प्रकार की झांकियों को दर्शाया गया। भगवान भोलेनाथ के दर्शन को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।