मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग मंत्री के पीएसओ की श्रीधाम एक्सप्रेस में सफर के दौरान बैग के साथ सरकारी पिस्टल चोरी हो गई थी। पीएसओ जब वॉसरूम से वापस आए तो देखा की बैग के साथ पिस्टल गायब मिली। उन्होंने इसकी रिपोर्ट जीआरपी थाना मथुरा में दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार रात को पिस्टल सहित चोर को गिरफ्तार किया।