मथुरा के सौंख कस्बा की आदर्श नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक जाटव बस्ती में पिछले चार माह से गंदा पानी सड़क मार्ग पर भरा हुआ है। गंदे पानी भरने से गंदगी फैल रही है। कीचड़ से होकर स्कूली बच्चों सहित महिलाओं को गुजरना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नाली का निर्माण करवाया गया, लेकिन जिस तरफ से पानी की निकासी होती है, उसी तरफ नाली का तल काफी ऊंचा कर दिया गया। इस वजह से चार माह से सड़क पर गंदे पानी का जलभराव हो गया है। सभासद भावना देवी का कहना है कि समस्या की नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन चेयरमैन सुनने को तैयार नही है। चार माह बाद भी कोई समाधान नही किया। चेयरमैन योगेश लंबरदार का कहना है कि नाली निर्माण कार्य कराया गया है। मनमानी का आरोप निराधार है। सम्मानित सभासद से चर्चा कर समाधान कराया जाएगा। चंदीराम, वीरेंद्र सिंह, अशोक हलवदार, सत्यप्रकाश, विजय सिंह, डालचंद, देवी सिंह आदि ने जिलाधिकारी से समाधान की मांग की।