मथुरा के राया थाना क्षेत्र के भूडरी तालाब के निकट तीन सितंबर को अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने सोमवार को महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी कारण उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।