प्रदेश सरकार द्वारा उपनिबंधन कार्यालयों में पीपीपी सिस्टम लागू किये जाने के विरोध में तहसील महावन स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर शुक्रवार की सुबह अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक, स्टाम्प वेंडरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा और उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी। महावन तहसील के अधिवक्ताओं के साथ दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडरों ने एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा उपनिबंधन कार्यालयों में पी,पी,पी सिस्टम लागू करने का जो प्रस्ताव किया गया है इस व्यवस्था में दस्तावेज लेखक व अधिवक्ताओं स्टाम्प वेंडरों व टाइपिस्ट के हितों को सुरक्षित रखने के लिए कोई प्रावधान नहीं है वेरोजगारी बढ़ेगी और परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे बहुत से परिवारों की रोजी रोटी पर संकट आ जायेगा उनका कहना है सरकार को इनकी ओर ध्यान देना चाहिए इस दौरान महावन तहसील के समस्त अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखक , स्टाम्प बैन्डर, टाइपिस्ट मौजूद रहे।